Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जीएसटी की नोटिस से व्यापारी परेशान नहीं हों : एडिशनल कमिश्नर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल सेन्ट्रल जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर धर्मजीत कुमार से सोमवार को मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया. मौके पर चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि विभाग द्वारा चार वर्षों के अंतराल के बाद ट्रांस-1 में ली गई क्रेडिट का वेरिफिकेशन करना और उसके लिये उचित समयावधि न देना पूरी तरह अनुचित है. पूर्व में जिन व्यवसायियों का ट्रांस -1 वेरिफिकेशन हो चुका है, विभाग द्वारा उन्हें पुनः नोटिस भेजना गलत है. इसे भी पढ़ें : भोजपुरी,">https://lagatar.in/bhojpuri-maithili-magahi-angika-will-be-mobilized-in-support-of-regional-language-bhojpuri-society/">भोजपुरी,

मैथिली, मगही, अंगिका को क्षेत्रीय भाषा के समर्थन में होगा भोजपुरिया समाज का जुटान
बीफा रिपोर्ट के आधार पर व्यवसायियों को रेसियो एनालिसिस की नोटिस दी जा रही है, जिसमें दिये आंकड़े ज्यादातर मामलों में गलत हैं. लगातार विभिन्न मुद्दों पर विभाग द्वारा नोटिस दिये जाने से व्यवसायियों में भय का माहौल है. मूनका ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर ने आश्वस्त किया है कि व्यापारी सही आंकड़ों के आधार पर नोटिस का जवाब दें. उन्हें नोटिस से परेशान होने की जरूरत नहीं है. विभाग द्वारा हरसंभव सहयोग किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव मानव केडिया, दिलीप गोलछा, मुकेश मित्तल, किशोर गोलछा, पीयूष कुमार चौधरी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही