Search

रांची में ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान, मोटरसाइकिल रैली और नुक्कड़ नाटक कर बताया नियम

Ranchi : रांची जिला की ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. ट्रेफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान आम लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रिपल राइडिंग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा तेज और लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया.
 
Uploaded Image

ट्रैफिक जागरुकता कार्यक्रम में मोटरसाइकिल रैली निकालते रांची ट्रैफिक पुलिस के जवान.

जानकारी के मुताबिक अभियान के तहत बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक होते हुए फिरायालाल चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों के पालन के महत्व और उल्लंघन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया. इस दौरान रांची नगर क्षेत्र के कई पुलिस उपाधीक्षक, यातायात पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही