Search

 
 
 

रांची में जुलाई महीने में 1 लाख से ज्यादा कटे चालान, 7 करोड़ 80 लाख की होगी वसूली

राजधानी रांची के लोगों ने जुलाई महीने में यातायात नियमों को ताख पर रखते हुए पूरे शहर में यातायात नियम की धज्जियां उड़ा दी है. इसी का नतीजा है कि यातायात पुलिस द्वारा जुलाई महीने में पूरे 120197 चालान काटे गए.
 

Ranchi: राजधानी रांची के लोगों ने जुलाई महीने में यातायात नियमों को ताख पर रखते हुए पूरे शहर में यातायात नियम की धज्जियां उड़ा दी है. इसी का नतीजा है कि यातायात पुलिस द्वारा जुलाई महीने में पूरे 120197 चालान काटे गए.

 

जुलाई महीने के 31 तारीख को 3847 काटे गए, जिसमें नो पार्किंग में 1430 चालान, विदाउट हेलमेट 2158, रेड लाइट जंप 108, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना 14, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना 10 और ऐसे कई सारे नियमों का उल्लंघन करते देखे रांची नगर वासी.  ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जुलाई माह में कुल चालानों से करीब 7 करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है. वहीं ऑटो/टोटो, नंबर प्लेट और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण से जुड़े मामलों में भी न्यायालय में अभियोजन की कार्रवाई की गई.

 

यातायात पुलिस लगातार नागरिकों से अपील करती है कि मोटरसाइकिल अधिनियम का अनुपालन करते हुए वाहनों का परिचालन करें और अगर कोई भी वाहन चालक अपने वाहनों में किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाकर परिचालन करता है तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी पकड़े जाने पर उक्त वाहन को जब्त करते हुए वाहन चालक पर FIR भी दर्ज की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही