Search

 
 
 

Ranchi News: ट्रैफिक पुलिस ने 14 दिनों में काटे 48 हजार से ज्यादा चालान

Ranchi News: यातायात पुलिस की कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1979 चालकों का चालान काटा गया. वहीं नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग के 1203 मामले सामने आए. इसके अलावा ओवर स्पीड के 247, रेड लाइट तोड़ने के 113 और गलत साइड से वाहन चलाने के 41 मामलों में कार्रवाई की गई.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: यातायात पुलिस ने 1 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 48,275 चालान जारी किए गए हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में चार पहिया, दो पहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 

14 सितंबर को यातायात पुलिस ने रांची के विभिन्न चौक चौराहा पर विशेष अभियान चलाया गया जिनमें कुल 3723 चालान काटे गए. इनमें सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट और सड़क पर गलत तरीके से पार्किंग करने वालों के खिलाफ हुई.

 

यातायात पुलिस की कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1979 चालकों का चालान काटा गया. वहीं नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग के 1203 मामले सामने आए. इसके अलावा ओवर स्पीड के 247, रेड लाइट तोड़ने के 113 और गलत साइड से वाहन चलाने के 41 मामलों में कार्रवाई की गई.

 

पुलिस ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 26, नो एंट्री में 18, पिलियन राइड से जुड़े 14, प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने के 14, इंश्योरेंस से जुड़े 8, फैंसी नंबर के 7 और फॉग लाइट से जुड़े 7 मामलों में भी चालान काटे.

 

अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने का एक मामला पकड़ा गया. इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग, प्रेशर हॉर्न, अतिरिक्त यात्री, ब्लैक फिल्म और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. चार वाहनों को टो किया गया.

 

रांची यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से मोटरयान अधिनियम के नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने खास तौर पर चेतावनी दी है कि किसी दूसरे वाहन का नंबर अपने वाहन पर लगाकर चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे वाहन पकड़े जाने पर वाहन जब्त करने के साथ चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही