Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Hazaribagh : संत जेवियर्स स्कूल के बच्चों को हजारीबाग ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया. यातायात थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने शिक्षक के रूप में बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है. जीवन से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना में अगर मौत हो जाती है, तो परिवार पर दुख का पहाड़ टूट जाता है. माता-पिता का हाल बेहद खराब हो जाता है. लोगों को अपने माता-पिता और परिवार वालों के बारे में सोचना चाहिए, तभी यातायात नियम का पालन भी कर पाएंगे. रफ्तार के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा, उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : सिरम">https://lagatar.in/the-work-of-beautification-of-siram-toli-sarna-site-started-amid-controversy-2/">सिरम

टोली सरना स्थल का सौंदर्यीकरण करने पहुंची टीम, विरोध में उतरे लोग
पुलिस इंस्पेक्टर सह यातायात थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने संत जेवियर स्कूल के बच्चों एवं लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. कहा कि हजारीबाग जिले में प्रत्येक दिन असावधानी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ गई है. वाहन को सही तरीके से चलाएं. दो पहिए वाहनों को चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया तथा बड़े वाहनों को चलाते वक्त सीट बेल्ट जरूर लगाएं. वाहन चलाते समय साथ में उससे संबंधित कागजात, हेलमेट, लाइसेंस समेत जरूरी कागजात साथ लेकर चलें. उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर वे लोग कम उम्र में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी. नियम पालन करना सभी का दायित्व है. उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने घर और आसपास के लोगों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE">https://lagatar.in/exclusive-there-was-a-meeting-between-terrorist-organization-pla-and-maoists-to-train-naxalites-in-jharkhand/">EXCLUSIVE

: झारखंड में नक्सलियों को ट्रेनिंग देने के लिए आतंकी संगठन पीएलए और माओवादियों के बीच हुई थी बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही