Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में रथ मेला को लेकर ट्रैफिक रूट चेंज, 26 जून से 7 जुलाई तक लागू रहेगी नई व्यवस्था

रांची में जगन्नाथपुर रथ यात्रा और मेला को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. नई व्यवस्था 26 जून से 7 जुलाई तक लागू रहेगी.  रांची जिला यातायात पुलिस अधीक्षक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  रांची में जगन्नाथपुर रथ यात्रा और मेला को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. नई व्यवस्था 26 जून से 7 जुलाई तक लागू रहेगी.  रांची जिला यातायात पुलिस अधीक्षक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. 


जानिए कहां होगा पार्किंग स्थल,  कौन होगा प्रतिबंधित एरिया

 

प्रतिबंधित क्षेत्र :

1. धुर्वा गोल चक्कर से नया सराय रोड, जेसीए स्टेडियम रोड, पुराना विधानसभा रोड पर सुबह आठ बजे से रात 12 तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. 
2. 26 एवं 27 जून को सभी सामान्य वाहनों का धुर्वा गोल चक्कर से पुराना विधानसभा तथा प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा.
3. तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश वर्जित रहेंगे.
4. शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश वर्जित रहेंगे.
5. प्रभात तारा तीन मुहानी से जगन्नाथपुर बाजार तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

 

वैकल्पिक मार्ग : 

1. एचईसी, विधानसभा की ओर से आनेवाले वाहन शहीद मैदान से शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम से दाहिने मुड़ कर तिरिल मोड़ होते हुए गंतव्य तक जाएंगे. 
2. रिंग रोड की तरह से आनेवाले वाहन जिन्हें शहर की ओर आना हो, तिरिल मोड़ से जेएससीए स्टेडियम, प्रभात तारा मैदान, शालीमार बाजार होते हुए शहर की ओर आएंगे.
3. धुर्वा गोलचक्कर से वाहन प्रोजेक्ट भवन होते हुए चांदनी चौक हटिया, सिंहमोड़ से बिरसा चौक होते हुए शहर की ओर जाएंगे.
4. धुर्वा से रिंग रोड जानेवाले वाहन प्रभात तारा मैदान नौर्थ गेट, तिरिल मोड़ होते हुए नया सराय से रिंग रोड की ओर जाएंगे.

 

पार्किंग स्थल : 

1. तुपुदाना, हटिया, खूंटी, धुर्वा गोलचक्कर से आनेवाले वाहन: धुर्वा गोलचक्कर के पश्चिम स्थित खाली मैदान में पार्क होंगे. 
2. नया सराय, न्यू विधानसभा रोड से आनेवाले वाहन: तिरिल मोड़ हैलीपैड मैदान में पार्क होंगे.
3. अरगोड़ा, बिरसा चौक की ओर से आनेवाले वाहन: शहीद मैदान, विधानसभा मैदान में पार्क होंगे.
4. धुर्वा सेक्टर-1, 2 की ओर से आनेवाले वाहन मौसीबाड़ी गोलचक्कर के बगल में स्थित खाली मैदान में पार्क होंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही