Search

 
 
 

बच्चों के सिलेबस में शामिल किया जाएंगे यातायात के नियमः दीपक बिरूआ

 
Ranchi: परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन करने संबंधित बातों को बच्चों के सिलेबस में शामिल किया जाएगा. साथ ही एमवीआई जल्दबाजी में किसी को लाइसेंस न दें. इस बात का ख्याल रखा जाए. क्योंकि ऐसा होने पर सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी होती है. वे शुक्रवार को होटल रेडिशन ब्लू में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में  बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सेमिनार में आनेवाले महत्वपूर्ण सुझावों को सरकार धरातल में उतारने की दिशा में काम करेगी. मौके पर परिवहन विभाग के सचिव कृपानंद झा ने झारखंड में होनेवाले सड़क दुघर्टना में कमी होने की बात पर जोर दी. सेमिनार में मंत्री दीपक बिरुआ, सचिव कृपानंद झा, एडीजी संजय ए लाटेकर,ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रदीप कुमार समेत काफी संख्या में परिवहन विभाग के अधिकारी पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों से आए एमसीआई, पुलिस के आलाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -पुलिस">https://lagatar.in/question-on-working-style-police-accused-of-murder-lawyers-father-roaming-freely-lawyer-forced-to-leave-home/">पुलिस

की कार्यशैली पर सवाल! खुलेआम घूम रहे वकील के पिता के हत्या के आरोपी, वकील घर छोड़ने को मजबूर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही