Search

 
 
 

ट्रैफिक एसपी हाईकोर्ट में हुए हाजिर,कोर्ट ने अगली सुनवाई में फिर बुलाया

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के मंगलवार के आदेश के आलोक में बुधवार को रांची ट्रैफिक एसपी अदालत के समक्ष उपस्थित हुए. सुनवाई के दौरान ट्रैफिक एसपी ने अदालत को बताया कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जाम का सबसे बड़ा कारण ऑटो के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं होना है. शहर में लगभग तीस हजार से ज्यादा ऑटो चलते हैं, जिनकी पार्किंग के लिए कुछ जगहों को चिन्हित किया गया है. जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश देते हुए मौखिक रूप से कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार दिखना चाहिए, सिर्फ कागजों पर व्यवस्था नहीं सुधरनी चाहिए. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोंन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रौशन की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. नगर निगम की ओर से अधिवक्ता प्रशांत सिंह ने पक्ष रखा. दरअसल मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से पूछा था कि शहर के कई ट्रैफिक सिग्नल खराब क्यों हैं? सुजाता चौक, कोकर एवं अन्य जगहों पर मल्टी स्टोरेज पार्किंग की व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई? इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/women-policemen-will-get-730-days-maternity-leave-order-issued-from-police-headquarters/">महिला

पुलिसकर्मियों को 730 दिन का मिलेगा मातृत्व अवकाश,पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही