Search

 
 
 

देवघर में ट्रैफिक सि‍स्‍टम ध्‍वस्‍त, घंटों जाम में फंसे रहे श्रद्धालु

 
Deoghar : देवघर (Deoghar)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321763&action=edit">(Deoghar)

शहर का ट्रैफि‍क सिस्‍टम पूरी तरह ध्‍वस्‍त हो गया है. बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण शिवगंगा और उसके आसपास अक्‍सर जाम की स्थिति रहती है. एक जून को सुबह से ही शिवगंगा से लेकर फुट ओवरब्रिज तक लंबा जाम लाग रहा. वाहन सरकते नजर आए. जाम के कारण पैदल चलने वाले भी काफी परेशान रहे. शिवगंगा के उत्तरी छोर पर ही बैद्यनाथ मंदिर थाना है, लेकिन पुलिस जाम से आंखें फेर लेती है. शहर की सड़कों पर आए दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास कोई ठोस प्लान नहीं है.  शिवगंगा के पास बड़े चार पहिया वाहन धड़ल्ले से प्रवेश कर जाते हैं. वहीं, ऑटो समेत अन्‍य गाड़ि‍यां भी भीड़ में घुस जाती हैं. इससे परेशानी और बढ़ जाती है. लेकिन इन्‍हें रोकने के लिए वहां पुलिस तैनात नहीं रहती है. पुलिस हमेशा सिर्फ दोपहि‍या वाहनों की जांच में ही व्‍यस्‍त रहती है. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=322106&action=edit">देवघर

के सिरसा एसबीआई शाखा से लूटपाट के मामले की एसआईटी करेगी जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही