Search

 
 
 

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, नदी में पलटी बस, 5 की मौत, 45 घायल

 
Hazaribagh : हजारीबाग में दर्दनाक हादसा हो गया. गिरिडीह से रांची जा रही शिवा नामक बस हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के बीच शिवानी नदी में पलट गई. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के राजू सिंह भी शामिल हैं. हादसे में मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है. हादसे में 45 यात्री घायल बताये जा रहे हैं. जिसमें कुछ की हालत गंभीर है. सभी को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही सैंकड़ों स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. स्‍थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्‍क्‍यू शुरू किया. काफी मशक्‍कत के बाद बस में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से काटकर बाहर निकालकर अस्पताल भेजा. मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे. रास्‍ते में ही हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार पत्ती टूटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और नदी में पलट गयी. बस में कुल 52 दर्शनार्थी सवार थे. डीसी नैंसी सहाय ने घायलों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है. हादसे की खबर मिलते ही सिख समाज के लोग काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/accient-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : 1932">https://lagatar.in/what-does-the-former-mp-mla-say-on-the-khatian-based-local-policy-of-1932/">1932

के खतियान आधारित स्थानीय नीति पर क्या कहते हैं पूर्व सांसद-विधायक
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-listened-to-the-pleas-of-the-complainants-in-the-janata-darbar/">हजारीबाग:

जनता दरबार में DC ने सुनी फरियादियों की गुहार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही