Search

कानपुर में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से पति-पत्नी समेत तीन बच्चे जिंदा जले

Kanpur :  उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा हो गया. रूरा थाना क्षेत्र के हारमऊ बंजाराडेरा गांव में एक झोपड़ी में आग लग गयी. आग लगने की वजह से पूरा परिवार जिंदा जल गया. जानकारी के अनुसार, बल्ब के कारण शॉर्ट सर्किट होने से झोपड़ी में आग लगी और पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत हो गयी. वहीं इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस भी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ जांच में जुट गयी है. आग किस वजह से लगी इसका पता लगाया जा रहा है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/2-pds-dealers-license-suspended-6-show-cause-clarification-sought-within-1-week/">रांची

में 2 पीडीएस डीलर के लाइसेंस सस्पेंड, 6 को शोकॉज, 1 सप्ताह के भीतर मांंगा गया स्पष्टीकरण)

बल्ब के कारण शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सतीश कुमार, पत्नी काजल और उनके 3 मासूम बच्चों के साथ अपनी झोपड़ी में सो रहे थे. तभी बल्ब के कारण शॉर्ट सर्किट हो गयी और झोपड़ी में आग लग गयी. देर रात अचानक छप्पर में आग लगने से चीख पुकार मच गयी. चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े-दौड़े आये और आग बुझाने में जुट गये. लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दंपति समेत 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत हो गयी. आग बुझाने में सतीश की बुर्जुग मां रेशमा भी गंभीर रूप से झुलस गयी, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/meteorological-department-predicts-rain-with-strong-winds-in-6-districts-of-jharkhand/">मौसम

विभाग का अनुमान, झारखंड के 6 जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp