Search

 
 
 

पटना में भीषण सड़क हादसा, क्रेन-ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

 
Patna :  पटना में आज मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ के पास एक ऑटो और क्रेन में जबरदस्त भिड़त हो गयी. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी है. इसमें तीन महिला और चार पुरुष शामिल हैं. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल व्यक्ति को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी थी. सभी बस पकड़ने के लिए बैरिया बस स्टैंड जा रहे थे.

चार की मौके पर मौत, तीन ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ऑटो 8 लोगों को लेकर मीठापुर से जीरोमाइल की तरफ जा रहा था. इसी बीच रामलखन पथ के पास मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में लगा एक क्रेन पिलर को उठाकर दूसरी जगह ले जा रहा था. तभी ऑटो ने क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन लोग अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिये. वहीं एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बयान जारी किया गया है. जारी बयान में कहा गया है कि नीतीश ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही