Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुखद : इंटर की अंतिम परीक्षा देकर आ रहे 4 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत, एक रिम्स रेफर

दो बाइक में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, मोटरसाइिकल में लगी आग, झुलसे सवार Barkagaon : जैक की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दिन चार जिंदगियों का अंत हो गया. दरअसल सोमवार को बड़कागांव के दो परीक्षा केंद्रों से पांच विद्यार्थी दो बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. कर्णपुरा कॉलेज से एक बाइक पर दो और आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र से एक बाइक पर तीन परीक्षार्थी सवार होकर निकले. बड़कागांव- टंडवा रोड के महटिकरा गांव के समीप दोहरनगर के पास दोनों बाइक की आमने-सामने हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन परीक्षार्थियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं दो को रिम्स रेफर किया गया, जिसमें एक और छात्र की मौत रास्ते में ही हो गई. मरनेवालों में दो विद्यार्थी नगड़ी और दो महटिकरा के बताए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  झारखंड">https://lagatar.in/along-with-liquor-in-jharkhand-there-is-also-scam-in-hologram-babulal/">झारखंड

में शराब के साथ होलोग्राम में भी घोटाला- बाबूलाल

ये परीक्षार्थी हुए हादसे के शिकार 

बड़कागांव की ओर से महटिकरा की ओर जा रही बाइक जेएच 02 बीजी- 8221 पर दो छात्र मोहम्मद समीर (20 वर्ष) पिता : मोहम्मद ताहिर एवं मोहम्मद साहिल उर्फ नेपाली (22 वर्ष) पिता : मोहम्मद सलामत ग्राम नगड़ी थाना डाड़ीकला (बड़कागांव) एवं महटिकरा की ओर से बाइक जेएच 01ईडब्ल्यू-9659 अपाचे से दिलीप कुमार (20 वर्ष) पिता: दिलेश्वर महतो, अनिल कुमार (18 वर्ष) पिता : सुखदेव महतो उर्फ सुकुल महतो एवं नीतीश कुमार (22 वर्ष) पिता : सत्येंद्र महतो बड़कागांव की ओर आ रहे थे.

पांच फीट ऊपर हवा में लहरा गए बाइक सवार, बाइक में लगी आग

नगड़ी के दोनों परीक्षार्थी बड़कागांव के इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज में इंटर के छात्र थे, जो आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव में परीक्षा लिखकर घर जा रहे थे. वहीं महटिकरा निवासी मृतक दिलीप कुमार एवं दोनों घायल छात्र कर्णपुरा इंटर कॉलेज के छात्र थे, जो आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव में ही परीक्षा लिखकर पहले घर गए और घर से पुनः बड़कागांव चौक आ रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार छात्र पहले पांच फीट मोटरसाइकिल से ऊपर उड़ गए और जमीन पर आकर गिरे. तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं दोनों बाइक में आग लग गई. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा

: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही