Search

 
 
 

दुखद : पाकुड़ के पाकुड़िया में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, दो गंभीर

 
Pakur : जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रामघाटी गांव स्थित आदिवासी टोला में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं बच्चे के माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार आदिवासी टोला के 36 साल के बबलू हेंब्रम अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ सोमवार की रात भोजन कर सो गए. मंगलवार की सुबह बबलू व उसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. इस बीच वह बच्चों को उठाने गए पर पता चला की उनकी मौत हो गई है.

पति-पत्नी की हालत गंभीर

तीनों बच्चों की मौत की खबर के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से बीमार बबलू व उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार विषाक्त भोजन खाने के कारण यह घटना घटी. इधर घटना के बाद गांव में मातम पसर गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही