Lagatar Desk : श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा रिलीज को तैयार है.जो 4 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. ट्रेलर काफी दमदार, भावुक और असरदार है.
फिल्म में श्रद्धा कपूर मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. यह फिल्म महाराष्ट्र के पारंपरिक लोक थिएटर और एक महिला कलाकार के संघर्ष, उसकी कला और जीवन के उतार-चढ़ाव की बायोग्राफिकल कहानी पर आधारित है.
दमदार डायलॉग्स
ट्रेलर की शुरूआत श्रद्धा के एक डायलॉग से होती है.जिसमें वो बोलती है -ये सिर्फ कपड़ा नहीं, अभिमान है. जिसे पहनने मिले, वो भाग्यवान है और पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है
कलाकार
फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

