Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात आयरन गिट्टी से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को सदर अस्पताल खासमहल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार ट्रेलर जुगसलाई गोलचक्कर से मुड़ रहा था. इसी दौरान अचानक उसका एक टायर फट गया. टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क पर पलट गया. हादसे के समय ट्रेलर में आयरन गिट्टी लदी हुई थी. दुर्घटना में खलासी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.
घटना के बाद ट्रेलर में मौजूद चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है. उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.