Search

 
 
 

पटना में छाया पुष्पा 2 का ट्रेलर, उमड़ा फैंस का जनसैलाब, बोले अल्लू – शुक्रिया पटना

 
Lagatardesk : पटना में पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च हुआ. जहां लाखों की भीड़ जुटी. फैन्स का जनसैलाब देख सभी हैरान रह गये. वहीं एक्टर अल्लू अर्जुन खुद इस इवेंट में पहुंचे और फैन्स से बातें कीं. उन्होंने कहा कि पुष्पा कभी झुकेगा नहीं, लेकिन आज पहली बार आपके प्यार के लिए झुकेगा. मेकर्स ने सभी को हैरान करते हुए अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के ट्रेलर को बिहार की राजधानी पटना में रिलीज किया था. अब ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उमड़ा जनसैलाब चीख-चीख कर इस बात की गवाही दे रहा था कि ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स का फैसला कितना सही था. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हर कोई अल्लू अर्जुन की एक झलक देखना चाहता था. अल्लू अर्जुन ने भी फैन्स को निराश नहीं किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-1-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अल्लू अर्जुन ने अपनी हिंदी के लिए माफी मांगी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-4-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एक्टर ने लाखों फैन्स को संबोधित करते हुए कहा कि, “नमस्ते, बिहार की पावन धरती को मेरा शत शत प्रणाम. पहली बार बिहार आया हूं, आपके प्यार और आपके स्वागत के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. शुक्रिया पटना. बहुत प्यार दिया आपने. बहुत-बहुत शुक्रिया.”साथ ही एक्टर ने फिल्म का हिट डायलॉग बोला ‘पुष्पा को फ्लावर समझे क्या फ्लावर नहीं, अब वाइल्ड फायर हम हैं. इसके बाद अल्लू अर्जुन ने अपनी हिंदी के लिए माफी मांगी. उन्होंने कहा, “मेरा हिंदी थोड़ा गलत है, माफ कर देना मेरे भाई. करेंगे ना आप.चलेगा ना शुक्रिया.” अल्लू अर्जुन ने कहा कि ये मेरी महानता नहीं बल्कि ये आपका प्यार है, जिसने पुष्पा को देश की सबसे एंटिसिपेट फिल्म बना दिया. इस दौरान उन्होंने बिहार पुलिस का भी शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस दिन को कभी भूलेंगे नहीं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही