Search

 
 
 

'कंगुवा' का ट्रेलर रिलीज, फैंस को दिखेगा बॉबी और सूर्या का दमदार एक्शन

 
Lagatardesk: बॉबी देओल और साउथ के एक्टर सूर्या स्टारर फिल्म `कंगुवा` का ट्रेलर आज रिलीज गया. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम में “कंगुवा“ ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया. और कैप्शन में लिखा, `कंगुवा के साथ आपके लिए क्रोध और यश की एक शक्तिशाली कहानी लेकर आ रहे हैं. बॉबी देओल के फिल्म का लोग बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा.https://lagatar.in/trailer-of-kanguva-released-fans-will-see-the-powerful-action-of-bobby-and-surya/untitled-1-46/"

rel="attachment wp-att-932509">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-1-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आपको बता दें कि इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर शिवा ने निर्देशित किया है. जो 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वही कंगुवा के मेकर्स ने एक नया टीजर भी शेयर किया है, जिसमें दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ युद्ध स्थल से सूर्या की झलक दिखाई गई है. एक्टर और उनके टीम ने अपने टीजर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, `एक तूफान आने वाला है. फिल्म में सबसे बड़े युद्ध सीन्स में से एक है, जिसमें 10,000 से अधिक लोग हैं.https://lagatar.in/trailer-of-kanguva-released-fans-will-see-the-powerful-action-of-bobby-and-surya/untitled-2-43/"

rel="attachment wp-att-932510">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-2-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

स्टार कास्ट

सूर्या और बॉबी देओल के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगी. वहीं नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, रवि राघवेंद्र, केएस रविकुमार और बीएस अविनाश जैसे कलाकार को-स्टार की भूमिका में नजर आएंगे.बता दें कि “कंगुवा` 10 अक्टूबर को रिलीज होगी. इस फिल्म के डायलॉग मदन कार्की ने लिखे हैं. जबकि आदि नारायण ने फिल्म की कहानी लिखी है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही