Search

 
 
 

राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' का ट्रेलर आउट,शेयर किया पोस्ट

 
Lagatardesk :  एक्टर राजकुमार राव स्टारर फिल्म `फिल्म ` रिलीज को तैयार है.जो 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी .यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है.
https://www.instagram.com/reel/DIQl7Hex8VZ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/DIQl7Hex8VZ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

"> इसी बीच मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर  फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा-`तितली है रंजन का प्यार, हल्दी पर अटका है उसका संसार,तो देखने जरूर आइएगा इनकी कहानी विद परिवार. एक भसड़ वाली शादी के लिए तैयार हो जाइए जहां सब कुछ गलत हो जाता है.`  

ट्रेलर की शुरुआत

भूल चूक माफ` के ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार राव की कॉमिक टाइमिंग की झलक से होती है, जिसमें उनके परिवार और वामिका के बीच बातचीत होती है.दोनों का परिवार पुलिस थाने में होते हैं, जहां तितली का किरदार निभा रहीं वामिका का परिवार, रंजन राजकुमार राव को 2 महीने में सरकारी नौकरी का चैलेंज देता है.   इस चैलेंज के लिए रंजन मंदिर में मन्नत मांगने जाते हैं, जहां अगल-अगल तरीके से मन्नत मांगते दिखते हैं.सरकारी नौकरी मिलने के बाद उनकी शादी तय हो जाती है.शादी के बीच एक ट्विस्ट आता है. रंजन की शादी टाइम लूम में फंस जाती है. राजकुमार राव हर दिन 29 तारीख को होने वाली अपनी हल्दी की रस्म से परेशान हो जाते हैं

स्टार कास्ट

 फिल्म `भूल चूक माफ` का निर्देशन करण शर्मा ने किया है. फिल्म की स्टार कास्ट में राजकुमार राव, वामिका गब्बी और सीमा पाहवा मुख्य भूमिकाओं में हैं. जबकि संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सीमा भार्गव पाहवा, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान, अनुभा फतेह पुरिया, जय ठक्कर और प्रगति मिश्रा को-स्टार के तौर पर नजर आएंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही