Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर आया सामने

Lagatar Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म `किसी का भाई किसी की जान`  21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कई फैंस सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने मूवी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. एक्टर ने साफ कर दिया कि अगर बॉक्स ऑफिस पर मूवी फेल हो जाएगी तो इसका पूरा बिल उनपर ही फटने वाला है. सलमान खान का यह बयान सुनकर सोशल मीडिया पर भी फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें:   पटरी">https://lagatar.in/life-returned-on-track-the-brightness-of-the-station-increased/">पटरी

पर लौटी जिंदगी, स्टेशन की रौनक बढ़ी
  फिल्म `किसी का भाई किसी की जान` को लेकर सलमान खान ने यह भी कहा कि यह फिल्म मेरी बाकी फिल्मों की तरह एक आम हिंदुस्तानी फिल्म है, इसमें सूरज बड़जात्या और संजय लीला भंसाली की फिल्मों के रोमांस को आप महसूस कर सकते हैं. हालंकि उनकी फिल्मों में इस कदर एक्शन नहीं होता लेकिन मेरी फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा.     वहीं जब सलमान खान से सवाल किया गया कि वो चार साल बाद बड़े पर्दे पर बतौर हीरो फिर से वापसी करने जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा, `पहले डेंगू और फिर कोरोना की वजह से फिल्म ‘अंतिम’ के बाद इतना लम्बा ब्रेक आ गया. लेकिन अब ये सिलसिला चलता रहेगा. छह महीने बाद मेरी एक और फिल्म (टाइगर 3) आ रही है और उसके बाद आगे भी लगातार मेरी फिल्में आती रहेंगी.` इसे भी पढ़ें:  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-villagers-of-asangi-caught-six-tractors-while-lifting-illegal-sand-handed-them-over-to-the-police/">आदित्यपुर

: आसंगी के ग्रामीणों ने अवैध बालू उठाव करते छह ट्रैक्टर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही