Search

 
 
 

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शेयर किया पोस्ट

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा तीन साल के गैप के बाद फिल्म ‘निकिता रॉय’ के जरिए आपना कमबैक किया है. जो 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में मेकर्स ने इस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा तीन साल के गैप के बाद फिल्म ‘निकिता रॉय’ के जरिए आपना कमबैक किया है. जो 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में मेकर्स ने इस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है

 

 


हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म ‘निकिता रॉय’ का ट्रेलर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज़ डेट की भी घोषणा की है. यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.इस फिल्म का निर्देशन कुश एस. सिन्हा ने किया है, जबकि इसे निक्की खेमचंद भगनानी ने प्रोड्यूस किया है.ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

 


ट्रेलर में नजर आईं ये बातें  :  सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘निकिता रॉय’ में एक जासूस की भूमिका में दिख रही हैं. निकिता का मकसद एक गुरु (परेश रावल) का पर्दाफाश करना है, जो लोगों को भूत-प्रेतों से छुटकारा दिलाने का दावा करता है. फिल्म में अर्जुन रामपाल भी हैं, जो निकिता को गाइड करते हैं. इन सब बातों के बीच कुछ डरावने दृश्य सामने आते हैं,जिसमें शैतान और भूत-प्रेतों की झलक मिलती है.

 

इन ताकतों का और उस गुरु यानी परेश रावल के किरदार का मुकाबला निकिता रॉय कैसे करेगी. यही फिल्म में दिखाया जाएगा. निकिता रॉय के रोल में सोनाक्षी काफी जम रही हैं. वहीं ट्रेलर में परेश रावल अपनी एक्टिंग से डर का माहौल बनाने में पूरी तरह से कामयाब नजर आते हैं. उनके डायलॉग भी काफी दमदार हैं

 

तीन साल बार बड़े पर्दे पर सोनाक्षी की वापसी  : सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ साल 2022 में थिएटर में रिलीज हुई. फिर ‘काकुड़ा’ में वह दिखीं लेकिन यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई. इस तरह देखा जाए तो बड़े पर्दे यानी सिनेमाघरों में तीन साल के बाद सोनाक्षी सिन्हा की कोई फिल्म रिलीज होगी .तो वहीं इस फिल्म में अभिनेता परेश रावल, अर्जुन रामपाल, सुहैल नय्यर भी अहम किरदार निभाते दिखाईं देंगे

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही