Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहले दुरंतो, फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, 50 की मौत,350 से अधिक यात्री घायल

  • एक मालगाड़ी और दो एक्सप्रेस ट्रेन आपस में टकरायी
  • कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा से चेन्नई जा रही थी
  • 16 बोगियों के पटरी से उतरने की खबर
  • भेजी गयी एनडीआरएफ की 5 टीमें
New Delhi : ओड़िशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गयी. बालासोर जिले में बहनागा स्टेशन के पास पहले यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरायी.  फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. 16 बोगियां पटरी उतर गयीं.  इस हादसे में अब तक 50 लोगों की मौत खबर है. 350 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं. वहीं 30 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.  कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा से चेन्नई जा रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए. जानकारी के मुताबिक कोरोमंडल की आठ बोगियां पटरी से उतर गई हैं. बालासोर मेडिकल कॉलेज में 10 यात्रियों को भर्ती कराया गया है. हादसे में जख्मी 132 यात्रियों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है. इसके अलावा 32 लोगों की एनडीआरएफ की एक और टीम रेस्क्यू के लिए भेज दी गई है. ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है, घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं. वहीं हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी कर दिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/23.jpg"

alt="" width="650" height="540" />

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी बाहानगा स्टेशन के सामने रेलवे फाटक के पास लाइन पर खड़ी थी,तभी कोलकाता से आ रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. रेलवे फाटक बंद होने के कारण दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई. दुर्घटना के परिणामस्वरूप, 8 कोच पटरी से उतर गए और कई यात्री उनके नीचे फंस गए. अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में देर हुई.

पीएम मोदी ने जताया दुख, रेल मंत्री से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख और संवेदना जताई है. पीएम ने ट्वीट किया, ``ओडिशा में ट्रेन हादसे के बारे में जानकर व्यथित हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है. दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है.``

रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा

रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा, ``अभी मौतों के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगा. कोई भी अफवाह न फैलाए जिससे की लोगों को कोई परेशानी न हो.`` उन्होंने कहा, ``शाम करीब 7 बजे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे बालेश्वर के पास पटरी से उतर गए और विपरीत ट्रैक पर गिर गए. कुछ समय बाद यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली एक और ट्रेन पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप उसके 3-4 डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. घटनास्थल पर ऐंबुलेंस पहुंच चुकी हैं. सहायता नंबर भी जारी किए गए हैं. रेलवे की टीम घायलों को बचाने का और अस्पताल पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रही हैं.``

132 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया- मुख्य सचिव

ओडिशा के मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना में 132 घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में स्थानांतरित किया गया. वही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एमडी ने कहा कि 47 घायलों को बालासोर के मेडिकल कॉलेज लाया गया है.

एक ही लाइन पर आ गईं दोनों गाड़ियां

इस हादसे में क्या नुकसान हुआ है इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. घटना कैसे हुई इसकी भी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि एक ही लाइन पर दोनों गाड़ियों के आ जाने के कारण ये भीषण हादसा हुआ है. जानकारी है कि सिग्नल खराब होने के चलते दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर आ गईं और टक्कर हो गई. आशंका जताई जा रही है कि सिग्नल वीक होने के कारण दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर आ गईं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/39.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" />
इसे भी पढ़ें – वरिष्ठ">https://lagatar.in/congressmen-remember-senior-congressman-pn-singh-on-his-birth-anniversary/">वरिष्ठ

कांग्रेसी पीएन सिंह को जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही