Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह से रांची की ट्रेन सुविधा बड़ी सौगातः अन्नपूर्णा देवी

Advertisement
Advertisement
12 सितंबर को भव्य समारोह में होगा ट्रेन का शुभारंभ
Giridih : रांची-गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने 11 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री गिरिडीह पहुंची. न्यू गिरिडीह स्टेशन में 12 सितंबर को एक भव्य समारोह में गिरिडीह को मिलने वाले इस सौगात से एक दिन केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि गिरिडीह से रांची के लिए ट्रेन सुविधा को चालू कराना उनके प्राथमिकता में था और लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को इसकी शुरुआत होगी. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के आकांक्षी जिलों की सूची में गिरिडीह भी शामिल है. पीएम मोदी का पूरा प्रयास है कि हर आकांक्षी जिलों को उनका हर अधिकार मिले, इसमें ट्रेन की सुविधा भी शामिल है. ऐसे में अमृत योजना के तहत गिरिडीह के सरिया स्टेशन का चयन उसके सौंदर्यीकरण के लिए हुआ है.

हेमंत सरकार नहीं चाहती कि सड़क-पुल का निर्माण हो

एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने गांवा में पुल और सड़क के अभाव में एबूलेंस नहीं पहुंच पाने के कारण महिला की हुई मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि दो साल पहले भी ऐसा वाक्या हो चुका है. क्योंकि राज्य में हेमंत सरकार है, जो चाहती नहीं कि ग्रामीण इलाकों में तेजी से सड़क और पुल का निर्माण हो, जबकि भारत सरकार पुल और ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए पूरा फंड देने के लिए तैयार है. लेकिन जब रिपोर्ट मांगा जाता है तो हेमंत सरकार के अधिकारी रिपोर्ट तक नहीं देते. केन्द्रीय मंत्री ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ना तो योजनाओं के चयन के लिए हेमंत सरकार सुनती है और ना ही उनके सरकार के सचिव।

दो मोबाइल मेडिकल वैन का किया शुभारंभ

[caption id="attachment_755782" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Annapur-.2-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> मेडिकल वैन का शुभारंभ करतीं अन्नपूर्णा देवी[/caption] प्रेसवार्ता के क्रम में ही केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गैस अथॉरिटी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड गैल ने गिरिडीह को दो मोबाइल मेडिकल वैन दिया है. जिससे ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ सुविधा पहुंच सके. इस मेडिकल वैन में चिकित्स, स्वास्थ कर्मी और पारा मेडिकल स्वास्थ भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गैल के दोनों मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर गैल के सीएसआर फंड के निदेशक अनूप गुप्ता, सीसीएल के जीएम बसाक चौधरी, एसी विल्सन भेंगरा, डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक विनय कुमार, भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता मुकेश जालान, दिनेश यादव, उषा कुमारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-people-of-india-alliance-are-beating-ajsu-workers-lambodar-mahato/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : आजसू कार्यकर्ताओं से मारपीट कर रहे इंडिया गठबंधन के लोग – लंबोदर महतो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही