Ranchi News : गंगा नदी के तटबंध के कटाव के कारण साहिबगंज-बरहरवा रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. मरम्मत कार्य के चलते सकरीगली और महाराजपुर स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है.
रेलवे के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 को इस रूट की कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. इनमें 13409 मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस, 13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस और 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं.
इसके अलावा 63401 और 63402 साहिबगंज-मालदा टाउन MEMU, 63411 और 63412 साहिबगंज-भागलपुर MEMU, 63063/63064 बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU, 63405/63406 साहिबगंज-रामपुरहाट MEMU और 63421/63422 आजीमगंज-साहिबगंज MEMU भी रद्द रहेंगी. राजमहल-टिनपहाड़ पैसेंजर की कई सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी.
कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है. 20502 तेजस राजधानी और 15657 ब्रह्मपुत्र मेल जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर चलेंगी. वहीं 13404 वनांचल एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट होकर चलेंगी.
वहीं 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस और 03030 नटेश्वर-हावड़ा स्पेशल को किऊल-झाझा-आसनसोल रूट से चलाया जाएगा. कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशन से ही रवाना किया जाएगा. रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर से साहिबगंज के बीच विशेष पैसेंजर ट्रेन चला रहा है.
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें. रूट में बदलाव और ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की ताजा जानकारी देखना जरूरी है.