- हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी.
- घायल युवक का नाम अमरीक सिंह, मानगो निवासी हैं.
Jamshedpur News: हावड़ा से चलने वाली ट्रेन टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया. पथराव में जमशेदपुर के मानगो निवासी अमरीक सिंह घायल हो गये हैं. उनके सिर में चोट लगी है. उनकी उम्र 28 साल है. उनका इलाज झाड़ग्राम के अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक पथराव की घटना सोमवार की देर रात की है. घटना सारडीन से झाड़ग्राम स्टेशन के बीच हुई. झाड़ग्राम स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने घटना की जानकारी आरपीएफ जवानों को दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
बताया जाता है कि अमरीक सिंह कोच संख्या डी-6 में यात्रा कर रहे थे. झाड़ग्राम स्टेशन से पहले ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने लगे. जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. अंधेरा होने के कारण पता नहीं चल सका कि पत्थर कहां से फेंके जा रहे थे.