Search

ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्या मामला : कोलकाता बना राजनीति का अखाड़ा, भाजपा-टीएमसी का आज भी विरोध-प्रदर्शन

भाजपा की महिला विंग बंगाल महिला आयोग की निष्क्रियता को लेकर आयोग के ऑफिस तक मार्च करेगी. Kolkata : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या को लेकर बंगाल में मचा बवाल बढ़ता ही जा रहा है. खबर है कि शुक्रवार को कोलकाता रेप-हत्या मामले में भाजपा की महिला विंग बंगाल महिला आयोग की निष्क्रियता को लेकर आयोग के ऑफिस तक मार्च करेगी. बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि महिला मोर्चा के सदस्य महिला आयोग के ऑफिस में ताला लगायेगी.

टीएमसी  का 31 अगस्त को हर ब्लॉक में विरोध-प्रदर्शन  

उघर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि 30 अगस्त को टीएमसी के समर्थक छात्र प्रदर्शन करेंगे. टीएमसी 31 अगस्त को हर ब्लॉक में विरोध-प्रदर्शन करेगी. इसके अलावा एक सितंबर को टीएमसी का महिला मोर्चा भी प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरेगा.

देश में रेप के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए

ममता बनर्जी ने मांगकी है कि देश में रेप के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए. पूर्व में उन्होंने कहा था कि वह विधानसभा में एक कानून लायेगी जिससे रेप के मामले में 10 दिन में न्याय मिलेगा कहा कि अगर राजभवन ने इस बिल को पारित नहीं किया तो वहां भी टीएमसी प्रदर्शन करेगी. बता दें कि ममता बनर्जी ने लगभग धमकी देते हुए कहा था कि अगर बंगाल में आग  लगेगी तो यूपी, बिहार, असम और दिल्ली भी जलने लगेंगे. इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई.

ममता बनर्जी आपकी ममता कहां गयी है

भाजपा ने इसकी तीखी आलोचना की है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ममता बनर्जी आपकी ममता कहां गयी है. जिस तरह से आप क्रूरता दिखा रही हैं और पीड़िता के माता-पिता के लगातार बयान बहुत दुखद है. दुख की बात यह है कि INDI के बड़े नेता गठबंधन पर भी इस बयान से कोई असर नहीं हो रहा है, 140 करोड़ लोगों को जो न्याय चाहिए, उसकी जगह राष्ट्रपति ने भी कहा है कि देश में आग लगा दी जायेगी,

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp