Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशिक्षु डीएसपी बने मनिका थाना प्रभारी समेत लातेहार की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : मनिका थाना प्रभारी के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप कुमार साव ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह से अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में उग्रवाद और अपराधी की घटनाओं में अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने किसी भी समस्या पर बेझिझक थाना में आकर शिकायत करने की अपील की और कहा कि पुलिस थाना क्षेत्र के लोगों को 24 घंटा सेवा और सुरक्षा देने को तैयार है. मौके पर एसआई प्रदीप कुमार राय उपस्थित थे.

जिले की युवा राजद प्रखंड कमिटियां भंग, 20 दिनों में होगा गठन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/19-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : जिले की युवा राजद प्रखंड कमिटियों भंग कर दिया गया है. आगामी 20 दिनों में प्रखंड अध्यक्ष का गठन किया जाएगा. शनिवार को जिला मुख्यालय के बहेराटांड में युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में बैठक कर उक्त निर्णय लिया गया बैठक की अध्यक्षता युवा राजद जिला अध्यक्ष दिलेश्वर यादव ने की. यादव ने कहा कि प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव केे निर्देश पर जिले के सभी युवा प्रखंड कमिटी को भंग कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव 20 दिनो के अंदर संपन्न कराने के बाद इसकी सूची प्रदेश कार्यालय को सौंपना है. प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए कार्यकर्ता अपने स्तर से तैयारी कर चुनाव कराने मे सहयोग करने की अपील की. उन्होंने सभी युवा पदाधिकारियों को अपने पद की गरिमा को समझते हुए बूथ स्तर पर कमिटी बनाने की बात कही. यह भी कहा है कि पूर्व के सभी प्रखंड अध्यक्ष के कार्यकाल का आंकलन करते हुए जिला कमिटी में किसी को पद दिया जायेगा. मौके पर राजद के वरीय नेता मोहर सिंह यादव, जिला प्रधान महासचिव सुर्यदेव कुमार गुप्ता, मंदीप कुमार, वकैस मिंया, हीरा यादव, उपेंद्र शर्मा, योगेन्द्र यादव, शिवनंदन यादव व संजीत कुमार यादव सहित कई युवा राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

लातेहार में दूसरे दिन भी की गई आवारा पशुओं की धर पकड़

  • नगर प्रशासक ने जारी किया था नोटिस
  • पूर्व में भी पशुपालकों को दी गयी थी चेतावनी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/20-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : नगर पंचायत ने शहर में लावारिस घूम रहे मवेशियों को दूसरे दिन शनिवार को भी जब्त किया. शनिवार को कुल तीन मवेशियों को जब्त कर कांजी हाउस के ठेकेदार अयोध्या प्रसाद को सौंपा गया. नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर सिटी मैनेजर राजकुमार वर्मा, क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर, तहसीलदार राजू प्रसाद और नगर पंचायत के कई कर्मी मवेशियों की जब्त अभियान में जुटे हैं. नगर प्रशासक ने कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में मवेशियों को खुले ढंग से सड़क पर छोड़ दिया जाता है. इससे आवागमन बाधित होती है. साथ ही दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है. वहीं सड़क दुर्घटना में मवेशी मारे जाने पर नगर पंचायत को उसे निस्तारित करने में भी परेशानी होती है. उन्होंने मालिकों से मवेशी को घरों में रखने की अपील की. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ने वाले मालिकों को चिन्हित कर उन पर नगरपालिका एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी. बता दें की विगत कई दिनों से शहर में माइकिंग कर सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ने वाले मालिकों को चेतावनी दी जा रही थी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bhaisur-gotni-and-nephews-beat-up-a-pregnant-woman-in-a-land-dispute-after-her-death-the-parents-created-a-ruckus/">हजारीबाग

: जमीन विवाद में भैसूर, गोतनी और भतीजों ने गर्भवती महिला को पीटा, मौत के बाद मायकेवालों ने किया बवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही