Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशिक्षु आईएएस ने किया वेस्ट कंपोस्टर मशीन का निरीक्षण

Hazaribagh : प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी शताब्दी मजूमदार ने गुरुवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ऑर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर मशीन का निरीक्षण किया. भौतिक निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मशीन के संचालन विधि की पूरी जानकारी ली. विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर तीन मशीन लगाई गई थी. इन्हीं मशीनों की स्थिति को देखने के लिए प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी का दौरा था. कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सीसीडीसी डॉ आर एन सिन्हा तथा विकास पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने उन्हें मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसे भी पढ़ें:झारखंड">https://lagatar.in/deputy-speaker-should-be-reinstated-in-jharkhand-assembly-soon-ravindra-nath-mahato/">झारखंड

विधानसभा में भी बहाल हों डिप्टी स्पीकर – रविंद्र नाथ महतो

कुलपति से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ने की मुलाकात

निरीक्षण करने के बाद प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी शताब्दी मजूमदार ने कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव से उनके कक्ष में औपचारिक मुलाकात कर विश्वविद्यालय की प्रत्येक गतिविधियों की उत्सुकता पूर्वक जानकारी ली. उन्होंने कुलपति से कहा कि वह फिर इस परिसर में आकर उनसे मुलाकात करेंगे तथा कई शैक्षिक विषयों पर विमर्श करेंगी. इस मौके पर कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने मेमेंटो देकर प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार को सम्मानित किया. मौके पर कई अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के अभियंता रिजवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:गम्हरिया">https://lagatar.in/gamharia-teacher-suspended-for-saying-obscene-things-to-girl-students-parents-pressured-to-expel/">गम्हरिया

: छात्राओं को अश्लील बात कहने वाले शिक्षक निलंबित, अभिभावकों ने बनाया निष्कासित करने का दबाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही