Search

 
 
 

प्रशिक्षु आईपीएस बने बरवाडीह के थाना प्रभारी, कहा- पुलिस को समझें अपना हितैषी

 
Barwadih (Latehar) : पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रशिक्षु आईपीएस ललित मीणा को बरवाडीह का नया थाना प्रभारी बनाया है. योगदान देने के बाद मीणा ने थाना परिसर में पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों के साथ एक बैठक की. इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के विभिन्न गतिविधि और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं पुलिस को सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति आम लोगों में घर कर गयी धारणा को बदलना है. उन्होंने पुलिस को अपना हितैषी मानने की अपील की. कहा कि प्रशिक्षण अवधि में वे सभी के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग करना चाहते हैं. ताकि लोगों को पुलिस सेवा का अधिक लाभ मिल सके. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार, सब इंस्पेक्टर यकीन अंसारी, उप प्रमुख बीरेंद्र जायसवाल, मुखिया विपिन बिहारी सिंह, कालो देवी, नीतू देवी, आशीष सिंह, संजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, बबलू मिश्रा, सुनील सिंह, निरंजन सिंह व अख्तर अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : फर्जीवाड़ा!">https://lagatar.in/fraud-many-teachers-reinstated-on-same-certificate-in-bihar/">फर्जीवाड़ा!

बिहार में एक ही सर्टिफिकेट पर बहाल हुए कई शिक्षक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही