Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेनिंग पूरी कर लौटे प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को मिलेगा पांच दिनों का अवकाश

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  ट्रेनिंग पूरी कर लौटे प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा. इसको लेकर आईजी ट्रेनिंग ने आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड पुलिस मेंस ने बीते 19 जून को राज्य में पीटीसी और एसपीसी प्रशिक्षण पूरी किये प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को पांच दिनों का अनुमति अवकाश स्वीकृत करने का अनुरोध किया है. जिसको लेकर जेएपीटीसी पदमा, सीटीटी मुसाबनी, जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट विस्थापित भवन धुर्वा, जैप-02, जैप-03, जैप-05, जैप जैप-07, जैप-08, जैप-10 में पीटीसी और एसपीसी प्रशिक्षण पूर्ण किये सभी प्रशिक्षु को उनके पैतृक जिला ईकाई में वापस होने के बाद पांच दिनों का अनुमति अवकाश स्वीकृत किया जाता है. सभी जिले एसपी और कमांडेंट को निर्देश दिया जाता है कि अपने-अपने जिला और ईकाई में योगदान देने के बाद प्रशिक्षु आरक्षियों को तीन दिनों का अनुमति अवकाश अपने स्तर से सुविधानुसार सुनिश्चित की जाये. इसे भी पढ़ें : Wagner">https://lagatar.in/leader-of-wagner-group-sounds-bugle-of-armed-rebellion-against-putin-fear-of-coup-in-russia/">Wagner

Group के सरगना ने पुतिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का बिगुल फूंका, रूस में तख्तापलट की आशंका 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही