Search

 
 
 

कानपुर में प्रशिक्षण विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत की खबर

National News : उड़ान के दौरान  आसमान में अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ और वह  नत्थापुरवा गांव के पास एक खेत में गिरा. इस घटना  में एक पायलट की मौत हो गयी. सह-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया.सूत्रों के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
 
खेत मे गिरा विमान का मलबा

National News : यूपी के कानपुर में आज गुरुवार दोपहर एक प्रशिक्षण विमान  हादसे का शिकार हो गया. विमान  के दुर्घटनाग्रस्त होने से  दोनों पायलटों की मौत होने की खबर है. गंगा नदी किनारे स्थित नत्था पुरवा गांव के  विमान क्रैश हुआ है.

 

 

प्रारंभिक जानकारी  के अनुसार विमान ट्विन इंजन वाला था. बताया जाता है कि उड़ान के दौरान  आसमान में अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ और वह  नत्थापुरवा गांव के पास एक खेत में गिरा. इस घटना  में एक पायलट की मौत हो गयी. सह-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

सूत्रों के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.   विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही प्रशासनिकअधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही