Hazaribagh : हजारीबाग में हज यात्रियों के लिये 21 मई को एक दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जायेगा. अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा ट्रस्ट की ओर से ये कैंप लगाया जायेगा. शहर के खीरगांव रॉयल बैंक्वेट मैरिज हॉल में सुबह 9 बजे से कैंप लगेगा. जहां सभी तीर्थ यात्रियों को हज के पवित्र यात्रा के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों से बचाव की जानकारी दी जायेगी. बिहार स्थित औरंगाबाद के हजरत मौलाना अबू अबुल कलाम साहब हजयात्रियों को प्रशिक्षण देंगे. जिसकी जानकारी अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद मुस्तकिम रिजवी मंडूल ने दी. इसे भी पढ़ें: शाह">https://lagatar.in/shah-comment-case-stay-on-pestilential-action-against-rahul-gandhi/">शाह
पर टिप्पणी मामला: राहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, HC में दो सप्ताह बाद सुनवाई [wpse_comments_template]
हजारीबाग में 21 मई को हज यात्रियों के लिये लगेगा प्रशिक्षण कैंप

Leave a Comment