Latehar : लातेहार जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह में सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 20 अप्रैल को मनायी जाने वाली राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को लेकर दिशा निर्देश दिये गये. चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष रंजन ने बताया कि 20 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर 1 साल से लेकर 19 साल तक के बच्चों को कृमिनाशक दवाइयां खिलायी जायेगी. प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में दवा खिलाई जायेगी. 20 अप्रैल से दवा बाल विकास परियोजना केंद्र एवं प्रखंड संसाधन केंद्र में दवा उपलब्ध करा दिया जायेगा ताकि सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में समय पर दवा उपलब्ध हो सके. 25 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम चलाकर छूटे हुए बच्चे को कृमिरोधक दवाइयां खिलायी जायेगी. प्रशिक्षण शिविर में डॉ अनुपम एक्का व युवराज सिंह समेत सभी नर्स, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: अमित">https://lagatar.in/amit-shah-warns-china-no-one-can-take-land-as-much-as-the-tip-of-a-needle/">अमित
शाह ने चीन को चेताया, सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता [wpse_comments_template]
लातेहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Leave a Comment