Search

 
 
 

यातायात पुलिसकर्मियों के लिए प्रशिक्षण, ई-चालान मशीन के उपयोग की दी गयी जानकारी

 
Ranchi : रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस अब और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करेगी. श्री कृष्ण लोक सेवा प्रशासन संस्थान, रांची में मंगलवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान मशीन को सफलतापूर्वक चलाने हेतु प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान संयुक्त परिवहन आयुक्त रवि शंकर विद्यार्थी, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची प्रवीण कुमार प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) जीतवाहन उरांव, पुलिस उपाधीक्षक-2 (यातायात) कपिंदर उरांव, एनआईसी के पुनीत एवं राहुल कुमार तथा परिवहन विभाग के पीएमयू स्टॉफ उपस्थित थे. प्रशिक्षण की शुरुआत संयुक्त परिवहन आयुक्त रवि शंकर विद्यार्थी द्वारा की गयी. उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को मोटर अधिनियम के उल्लंघन की स्थिति में किस धारा के तहत कार्रवाई की जाए, इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी. जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने मोटर अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत किस प्रकार जुर्माना किया जाए, इस संबंध में जानकारी दी.

ई-चालान मशीन के उपयोग की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसआई, एएसआई तथा यातायात पुलिसकर्मियों को ई-चालान मशीन के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई. दो पालियों में एनआईसी एवं एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधियों ने सभी को मशीन के उपयोग और इस दौरान आनेवाली तकनीकी समस्या और समाधान की जानकारी दी. सभी को बताया गया कि ऑन स्पॉट क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने हेतु मशीन के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-state-government-oblivious-to-laborers-death-in-maharashtra-dead-body-brought-by-donation/">रांची:

मजदूर की महाराष्ट्र में मौत से राज्य सरकार बेखबर, चंदा करके लाया गया शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही