Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायतों के विकास के लिए नौ थीम पर दिया गया प्रशिक्षण

Ranchi: पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायती राज विभाग नौ थीम पर काम कर रहा है. इसी थीम पर योजनाओं का चयन कर कार्य करने के लिए नामकुम प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पंचायती राज निदेशक निशा उरांव ने बताया कि नौ थीम में गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैशी गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरित गांव, गांव में आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव तथा महिला हितैशी गांव शामिल हैं. इसी थीम पर योजनाओं का चयन कर उस पर जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा. इसके मद्देनजर इससे जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-17-may-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।17 MAY।।संथाल में बढ़ी मदरसों की संख्या।।लैंड स्कैमः 5 स्टार होटलों में डील।।तप रहा झारखंड।।CBI ने लालू परिवार से मांगा संपत्ति का ब्यौरा।।सिद्धरमैया होंगे कर्नाटक के सीएम!।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
निशा उरांव ने कहा कि इस प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षु अपने पंचायत/गांव को विकसित करने हेतु योजनाओं का चयन कर सकते हैं एवं गांव के लोगों को प्रशिक्षण देकर विकास में भागीदार बना सकते हैं. उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में नामकुम से सर्वप्रथम प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है. नामकुम प्रखंड को प्रशिक्षण हेतु चयन करने के बारे में उन्होंने बताया कि नामकुम प्रखंड की स्थिति सबसे बेहतर है, और यह रांची जिले से सबसे नजदीक का प्रखंड है. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-president-jp-nadda-on-two-day-maharashtra-tour-sanjay-raut-taunts-wherever-he-goes-bjp-loses/">भाजपा

अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर, संजय राउत ने तंज कसा, जहां भी जाते हैं, वहां भाजपा हार जाती है

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी बीरेंद्र चौबे ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए. प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, प्रमुख आशा कच्छप तथा उप प्रमुख वीणा देवी सहित राज्यस्तर के प्रशिक्षक तथा सभी 24 जिलों के डीपीएम, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, जेएसएलपीएस, कृषि विभाग, कल्याण विभाग, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के प्रतिनिधि समेत सहायक अभियंता/कनीय अभियंता/सभी मुखिया/पंचायत सचिव तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही