Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डाक मतपत्र से होने वाले मतदान को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Ramgarh : रामगढ़ उपचुनाव को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर लगातार मतदान संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है.  इसी क्रम में गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय, रामगढ़ के सभागार में डाक मतपत्र के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन ने सभी मतदान अधिकारियों से कहा कि  जो भी दुविधा है, उसे अभी ही दूर कर लें. बाद में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए. उपचुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेवारी है. इसे भी पढ़ें : गोरखपुर">https://lagatar.in/in-gorakhpur-an-elephant-broke-into-a-yagya-pandal-trampled-many-people-3-died/">गोरखपुर

में यज्ञ पंडाल में बिदका हाथी, कई लोगों को रौंदा, 3 की मौत
उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांगजनों जिन्होंने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने के लिए आवेदन दिया है, उसको सफलतापूर्वक मतदान कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए.  प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर राघवेंद्र कुमार सिंह, संजय राय एवं रवींद्र कुमार गोस्वामी के द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में बताया गया. मौके पर प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों की दुविधा को भी दूर किया गया. इस दौरान वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/13-arrested-including-chief-husband-in-panki-violence-internet-shut-down-in-palamu-till-february-19/">पांकी

हिंसा में मुखिया पति समेत 13 गिरफ्तार, पलामू में 19 फरवरी तक इंटरनेट बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही