Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: निगरानी व उड़नदस्ता दल को दिया गया प्रशिक्षण

Ramgarh: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थैतिक निगरानी दल एवं उड़न दस्ता दल में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी को जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. डीसी ने कहा कि चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिले के 7 चेक नाका स्थलों पर स्थैतिक निगरानी दल एवं 6 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जो जिले में आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखेगी. इस दौरान किए जाने वाले सभी कार्यों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. साथ ही उपस्थित सभी स्थैतिक निगरानी दल एवं उड़न दस्ता दल के प्रतिनियुक्ति प्रभारी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों की कठिनाइयों को भी दूर किया गया. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने ईएसएमएस ऐप एवं सी विजिल ऐप की कार्यों को भी विस्तार पूर्वक सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को जानकारी दी गई. बैठक में मुख्य रूप से निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - दिवाली">https://lagatar.in/gift-to-central-employees-before-diwali-dearness-allowance-increased-by-3-to-53/">दिवाली

से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़कर 53 फीसदी हुआ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही