Medininagar: पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर 8500 मतदानकर्मियों को प्रथम चरण का चुनाव प्रशिक्षण दिया गया. चालीस-चालीस मतदानकर्मियों का समूह बनाकर तीन दिनों तक दोनों पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण की सफलता के लिए तत्पर रहे. इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशिरंजन ने कहा कि त्रुटिरहित, निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए आवश्यक है कि सभी मतदानकर्मी अनिवार्य रुप से सांगोपांग प्रशिक्षण प्राप्त कर लें. इसमें किसी भी तरह की कोताही अक्षम्य है. प्रशिक्षण का हर बिन्दु महत्त्वपूर्ण होता है, इसलिए मतदान कर्मी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fearless-criminals-are-creating-chaos-shops-close-as-soon-as-evening-falls/">हजारीबाग
: बेखौफ अपराधी मचा रहे तांडव, शाम ढलते ही बंद हो जाती हैं दुकानें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-17-at-15.09.33_cde5ad91-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
पेपर लीक मामलाः बोले तेजस्वी, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के पीछे लिखा मिलता है उत्तर [wpse_comments_template]
: बेखौफ अपराधी मचा रहे तांडव, शाम ढलते ही बंद हो जाती हैं दुकानें
alt="" width="600" height="340" />
गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के निर्देश
वहीं प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त रवि आनंद एवं प्रभारी नोडल पदाधिकारी सह एलआरडीसी प्यारेलाल ने प्रशिक्षण का गहन अनुश्रवण कर प्रशिक्षणार्थियों व प्रशिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के निर्देश दिए. जिला प्रशिक्षक परशुराम तिवारी, रामानुज प्रसाद ,अशोक सिंह व अमरेन्द्र पाठक सहित एक सौ मास्टर प्रशिक्षकों ने मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण को व्यवस्थित करने में कोषांग के प्रधान सहायक रामलखन राम, गौतम कुमार व दिनेश प्रसाद ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं एसडीओ अनुराग तिवारी, हुसैनाबाद एलआरडीसी विजय केरकेट्टा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, डीआईओ रणवीर सिंह, डीएसई रणधीर कुजूर, सतबरवा बीडीओ अभिषेक कुमार पाण्डेय, पांकी बीडीओ अरुण कुमार मंडल, पीओ उपेन्द्र राम, एपीओ सुधीर कुमार, अभांशी दीक्षित, नाजरीन खान सहित अनेक अधिकारियों ने प्रशिक्षण का अनुश्रवण व अनुसमर्थन किया. इसे भी पढ़ें-BPSC">https://lagatar.in/bpsc-paper-leak-case-tejashwi-said-candidates-get-the-answer-written-on-the-back-of-the-admit-card/">BPSCपेपर लीक मामलाः बोले तेजस्वी, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के पीछे लिखा मिलता है उत्तर [wpse_comments_template]
Leave a Comment