Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीमित परीक्षा से दरोगा बने 389 पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग पूरी, नहीं होगा पासिंग आउट परेड

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सीमित परीक्षा से दरोगा बने 389 पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग पूरी हो गयी है. इसको लेकर एडीजी ट्रेनिंग ने आदेश जारी किया गया. जिसमें कहा गया कि झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे, सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा से नियुक्त दरोगा के द्वारा आरक्षी संवर्ग में बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान ही पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होने के कारण इन्हें दोबारा पासिंग आउट परेड कराया जाना उचित प्रतीत नहीं होता है. इसे भी पढ़ें - जेट">https://lagatar.in/jet-fuel-price-hike-and-omicron-side-effectspicejet-and-indigo-shares-fell-nearly-4-per-cent/">जेट

फ्यूल के दाम बढ़ने और ओमिक्रॉन का साइड इफेक्ट, स्पाइसजेट और इंडिगो के शेयर करीब 4 फीसदी लुढ़के

जिला, इकाई में भेजने का आदेश

एडीजी की ट्रेनिंग के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा से नियुक्त और द्वितीय सेमेस्टर का बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके दरोगा को पैतृक जिला इकाई में वापस करने का आदेश दिया जाता है. झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग को निर्देश दिया जाता है कि अपने संस्थान में द्वितीय सेमेस्टर का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर चुके सभी दरोगा को अपने पैतृक जिला, इकाई में अविलंब वापस करना सुनिश्चित किया जाए. इसे भी पढ़ें -सरायकेला">https://lagatar.in/list-of-people-who-died-of-corona-in-seraikela-released-dependents-will-get-compensation-of-50-50-thousand-rupees/">सरायकेला

में कोरोना से मरने वाले लोगों की सूची जारी, आश्रितों को मिलेगा 50-50 हजार रुपये मुआवजा   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही