Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर मानवीय संवेदनाओं से भरे होते हैं. इसलिए सेवा के इस क्षेत्र में आते हैं. शुक्रवार को वह नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. मौका था नवनियुक्त पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन का. स्वास्थ्य मंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों को संवेदनशीलता, कर्तव्य का पाठ पढ़ाया और मजबूती के साथ मरीजों की सेवा के लिए खड़े रहने के लिए जोश भरा. उन्होंने कहा कि नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों से राज्य की जनता उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. मातृत्व स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, बच्चों के स्वास्थ्य सूचकांक में सुधार जैसे गंभीर दायित्व आप पर है. हमारे सरकारी अस्पताल कैसे मजबूत हो इसी सोच के साथ काम करने की आवश्यकता है. इसे पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-went-to-lingaraj-temple-worshiped-tribhuvaneshwar/">सीएम
हेमंत सोरेन लिंगराज मंदिर गये, त्रिभुवनेश्वर की पूजा -अर्चना की [caption id="attachment_622489" align="aligncenter" width="1280"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-63.jpg"
alt="" width="1280" height="853" /> इन स्वास्थ्य पदाधिकारियों को दिया प्रमाण पत्र[/caption]
: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को, शहर समेत जिले भर में 6244 परीक्षार्थी के लिए बनाये गये 14 परीक्षा केंद्र
हेमंत सोरेन लिंगराज मंदिर गये, त्रिभुवनेश्वर की पूजा -अर्चना की [caption id="attachment_622489" align="aligncenter" width="1280"]
alt="" width="1280" height="853" /> इन स्वास्थ्य पदाधिकारियों को दिया प्रमाण पत्र[/caption]
सरकारी अस्पताल से राज्य के लोगों को उम्मीद
सरकारी अस्पतालों में आमतौर पर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोग इस विश्वास के साथ आते हैं कि उनकी जान बच जाएगी. इसलिए डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएं. मौके पर प्रशिक्षण के बाद 133 चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है. नव नियुक्त चिकित्सकों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था. प्रशिक्षण में प्रशासनिक और वित्तीय प्रशिक्षण भी दिए गए, ताकि अस्पताल में कार्य के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों को ऐसे स्थान पर पदस्थापित किया गया है, जहां डॉक्टरों की आवश्यकता है. यदि मानवबल की अतिरिक्त आवश्यकता हो तो इसका आकलन कर विभाग को सूचित करें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किए. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jawahar-navodaya-vidyalayas-entrance-examination-on-april-29-14-examination-centers-made-for-6244-candidates-across-the-district-including-the-city/">जमशेदपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को, शहर समेत जिले भर में 6244 परीक्षार्थी के लिए बनाये गये 14 परीक्षा केंद्र
Leave a Comment