Search

 
 
 

पंचायत चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी 8 जिलों के अफसरों का प्रशिक्षण

 
Ranchi : झारखंड राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में पंचायत चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है. गुरुवार को भी राज्य चुनाव आयोग में आठ जिलों के जिला पंचायती राज के निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण का कार्यक्रम तीन दिनों का रखा गया है.  झारखंड के 24 जिलों को 8- 8 जिलों में बांट कर प्रशिक्षित किया जा रहा है. इससे पहले बुधवार को पहले दिन 8 जिलों के संबंधित पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ था. कार्यक्रम राज्य चुनाव आयुक्त की देखरेख में हो रहा है.

चुनाव आयोग का कहना है

राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि पंचायत चुनाव के लिए सारी तैयारी कर ली गयी है. अब आगे का निर्णय राज्य सरकार को लेना है. राज्य सरकार की हरी झंड़ी के बाद झारखंड में पंचायत चुनाव कराया जायेगा. बता दें कि  झारखंड में पंचायत चुनाव दिसंबर 2020 में ही होना था. लेकिन कोरोना के कारण लगभग दो वर्ष देर हो चुकी है. इसे भी पढ़ें – CCL">https://lagatar.in/ed-registers-case-in-coal-scam-of-more-than-83-crores-in-ccls-amrapali-project/">CCL

की आम्रपाली परियोजना में 83.63 करोड़ के कोयला घोटाला में ईडी ने दर्ज किया केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही