Search

लातेहार: कस्तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Latehar: उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग और उगम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुवार को किया गया. केजीबीवी की इंचार्ज रोज मिंज ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के सभागर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिवर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएबी) के सभी शिक्षकों को 21वीं सदी के शिक्षण कौशल विकास पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. भारत सरकार कक्षा छह से 12 तक की लड़कियों के लिए आवासीय विद्यालय चलाती है. इन विद्यालयो की प्राथमिकता वंचित समूहों की लड़कियों को माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई को पूरी कराना है. झारखंड में 204 केजीबीवी और 57 जेबीएवी संचालित हैं. प्रशिक्षण में उगम एजुकेशन फाउंडेशन के संजय झा व नीरज लेले ने कहा कि शिक्षा (सीखना), शक्ति (स्वास्थ्य) और अभिव्यक्ति के संवर्धन के माध्यम से छात्राओं को सशक्त बनाया जा सकता है. मौके पर प्रोग्राम लीडर विमला टुडू व पूनम कुमारी समेत कई शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/dgp-anurag-gupta-and-adg-met-cm-invited-to-attend-women-police-conference/">CM

से मिले DGP अनुराग गुप्ता व ADG, महिला पुलिस सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp