Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश के रीवा में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत, एक घायल

Rewa : मध्य प्रदेश में रीवा हवाई पट्टी के पास एक प्रशिक्षण विमान मंदिर के गुंबद से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसे में विमान में सवार प्रशिक्षक पायलट की मौत हो गयी, जबकि एक प्रशिक्षु पायलट घायल हो गया. चोरहटा पुलिस थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि प्रक्षिक्षण विमान गुरुवार देर रात लगभग 11.30 बजे रीवा चोरहटा हवाई पट्टी से उड़ान भरने के बाद तीन किलोमीटर दूर एक मंदिर के गुंबद और पेड़ से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसे भी पढ़ें : योगेंद्र">https://lagatar.in/jharkhand-yogendra-saos-alleged-audio-viral-i-need-ninety-percent-work-in-chatti-bariatu-and-keredari-coal-blocks/">योगेंद्र

साव का कथित ऑडियो वायरल – चट्टी बरियातू और केरेडारी कोल ब्लॉक का 90 प्रतिशत काम चाहिए

पटना निवासी कैप्टन विमल कुमार की मौत हो गयी

इस संबंध में रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पटना (बिहार) निवासी कैप्टन विमल कुमार (50) की दुखद मौत हो गयी, जबकि जयपुर (राजस्थान) का रहने वाला प्रशिक्षु पायलट सोनू यादव (23) घायल हो गया. चोरहटा पुलिस थाना प्रभारी पटेल ने बताया कि हादसे में घायल सोनू यादव को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 प्लेन क्रैश मामले की जांच की जायेगी

मध्य प्रदेश की गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी कर कहा क तकनीकी टीम मुम्बई से रवाना हो गयी है. विमान  हादसा क्यों और कैसे हुआ. इसकी जांच के आदेश दे दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/deadly-cold-wave-in-north-india-25-people-died-of-heart-and-brain-attack-in-a-single-day-in-kanpur-uttar-pradesh/">उत्तर

भारत में जानलेवा शीत लहर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ही दिन में हार्ट और ब्रेन अटैक से 25 लोगों की मौत wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही