Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यू क्रिमिनल लॉ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आज, DG से लेकर SP रैंक के अधिकारी होंगे शामिल

Ranchi :  अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय होटवार में आज सुबह 11 बजे से न्यू क्रिमिनल लॉ प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑफलाइन माध्यम से शुरू हो रहा है. इस कार्यक्रम में  झारखंड पुलिस के डीजी से लेकर एसपी रैंक अधिकारी शामिल होंगे. इस प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी अधिकारियों का पहले रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. सभी को निर्देश दिया गया है कि वो वर्दी पहनकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लें. गौरतलब है कि नये क्रिमिनल लॉ को लेकर बीते 18 जून को गृह सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. इस बैठक के दौरान गृह सचिव ने आदेश दिया था कि एसपी और उसके ऊपर रैंक के अधिकारी के लिए नये क्रिमिनल लॉ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाये. जिसके बाद एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

1 जुलाई से लागू होगा तीनों नये क्रिमिनल लॉ

एक जुलाई 2024 से तीनों नये क्रिमिनल लॉ लागू हो जायेंगे. केंद्र सरकार की ओर से तीनों कानूनों को एक जुलाई 2024 से लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. तीनों नये आपराधिक कानून आईपीसी और सीआरपीसी की जगह लेंगे. इनका नाम भारतीय न्याय संहिता होगा. तीनों नये कानूनों को दिसंबर में ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिल गयी थी. तीनों कानूनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम शामिल है. तीनों कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रणाली को बदलना है. इससे अंग्रेजों के जमाने के कानून खत्म होंगे और इससे छुटकारा मिलेगा. BNS में राजद्रोह के अपराध को भी समाप्त कर दिया गया है और इसे देशद्रोह में बदल दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही