Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी परंपरा के संरक्षण के लिए मिलेगा प्रशिक्षण, जोनल धर्मगुरू नियुक्त

Ranchi : सरना धर्म प्रार्थना सभा महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर की बैठक बांधगाड़ी सामुदायिक भवन में हुई. बैठक में सरना धर्म को मजबूत करने के लिए सभी मौजा के पाहनों से अपील की गयी. पाहनों से कहा गया कि रूढ़ीवादी परंपरा, गांव के धरोहरों, धार्मिक जमीन की रक्षा, आदिवासी समाज में जन्म से मृत्यु तक होने वाली पूजा को जीवित रख ने के प्रयास करें. इसके लिए लोगों को स्थानीय जानकार व गांव के पाहन प्रशिक्षण देंगे. बैठक में सर्वसम्मति से रांची का सरना धर्मगुरू दीवा उरांव व पूर्वी जोनल में करमा गाड़ी को नियुक्त किया गया. साथ ही दूसरे जिलों में भी नए धर्मगुरू नियुक्त के जाएंगे. बैठक में बताया गया कि पाहन प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 नवंबर से रांची में होगा. इसे भी पढे़ं - बड़कागांव">https://lagatar.in/close-to-the-high-tension-wire-tied-in-the-car-near-the-pay-turn/">बड़कागांव

हादसा : प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी, ‘पगार मोड़ के पास गाड़ी में बंधा चोंगा हाईटेंशन तार से सटा, मचा कोहराम’

ये लोग रहे बैठक में मौजूद

बैठक की अध्यक्षता सुभानी तिग्गा ने किया. सभा में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, भारत के राष्ट्रीय महासचिव, डॉ.प्रवीन उरांव, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष, अजय तिर्की, उपाध्यक्ष, नवनीत उरांव, धर्म अगुवा बिगु उरांव, सरना धर्म प्रार्थना सभा महिला प्रकोष्ठ, रांची महानगर महासचिव, रश्मि मिंज, उप-महासचिव, राजकुमारी उरांव, कोषाध्यक्ष, सीता खलखो,गीता गाड़ी, संध्या मिंज, मुन्नी कच्छप,गीता टोप्पो,ललिता खलखो,सोमरा मुंडा,गैना कच्छप,अमित गाड़ी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें - श्याम">https://lagatar.in/tej-pratap-gets-furious-at-shyam-rajak-walks-out-of-rjd-meeting-in-anger/">श्याम

रजक पर भड़के तेजप्रताप, आरजेडी बैठक से गुस्से में निकले बाहर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही