Search

 
 
 

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रांची और हटिया आने वाली ट्रेनें प्रभावित

 
Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत रांची रेल मंडल की अरगोड़ा स्टेशन और आद्रा मंडल के दामोदर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है. जिस वजह से रांची आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. रांची रेल मंडल ने जानकारी देते हुए बताया की ट्रेन संख्या 18106 जयनगर- राउरकेला एक्सप्रेस, 18105 राउरकेला- जयनगर एक्सप्रेस, 18175/18176 हटिया- झारसुगुड़ा - हटिया मेमू एक्सप्रेस, 03598/03597 रांची - आसनसोल - रांची मेमु पैसेंजर स्पेशल ट्रेन प्रभावित रहेगी. 18106 जयनगर - राउरकेला एक्सप्रेस 30 जनवरी और 02 फरवरी को हटिया स्टेशन तक ही चलेंगी. इसके साथ ट्रेन का परिचालन हटिया से राउरकेला के बीच रद्द रहेगा. इसे भी पढ़ें- स‍िमडेगा">https://lagatar.in/simdega-congress-hoisted-the-tricolor-at-the-end-of-bharat-jodo-yatra-crowd-gathered-at-gandhi-mela/">स‍िमडेगा

: भारत जोड़ो यात्रा समापन पर कांग्रेस ने फहराया त‍िरंगा, गांधी मेले में उमड़ी भीड़ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही