Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में प्रदर्शन के चलते दिनभर नहीं चलेंगी ट्रेनें, रेलवे का फैसला

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार में सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्पातियों द्वारा लगातार रेलवे को निशाना बनाए जाने के बाद रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है. पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार में सुबह चार बजे से रात के आठ बजे तक ट्रेनों का परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है. सभी ट्रेनें रात के आठ बजे से सुबह चार बजे तक इस क्षेत्र में चलेंगी.

परिचालन में अस्थाई तौर पर बदलाव

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि बिहार राज्य में चल रहे धरना, प्रदर्शन के कारण यात्री सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर दूसरे क्षेत्रीय रेलों से खुलकर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने या पहुंचने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई तौर पर बदलाव किया गया है.

20 जून तक परिचालन रात आठ से सुबह चार बजे तक ही

उन्होंने कहा कि यात्रियों एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि 18 जून से 20 जून तक पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने और पहुंचने वाली ट्रेनों का परिचालन रात के आठ बजे से सुबह चार बजे तक किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में सबसे ज्यादा हिंसा हुई है. यहां गुस्साई भीड़ ने दर्जनों ट्रेनों में आग लगा दी और कई शहरों और कस्बों में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है. शुक्रवार को सुबह पांच बजे से शाम के पांच बजे तक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने 60 से अधिक कोचों तथा 10 से अधिक इंजनों में आग लगाई थी. इसके अलावे भी कई रेलवे स्टेशनों में भी तोड़फोड़ की गई है. इसे भी पढ़ें – गढ़वा">https://lagatar.in/one-killed-4-injured-due-to-a-thunderstorm-in-garhwa-zip-vice-president-took-the-injured-to-the-hospital/">गढ़वा

में ठनका गिरने से एक की मौत, 4 घायल, जिप उपाध्‍यक्ष ने घायलों को पहुंचाया अस्‍पताल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही