Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के 7 थानेदार समेत 12 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Ranchi :  राजधानी रांची के 7 थानेदारों समेत 12 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रविवार   देर रात एसएससी कार्यालय से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला हुआ है, उन्हें संबंधित थाने में अभिलंब योगदान देने का आदेश दिया गया है.  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की  खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ब्रजेश कुमार को रिम्स का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है

अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार को रिम्स का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है. रिम्स  सुरक्षा प्रभारी नवीन कुमार को अनगड़ा का नया थानेदार बनाया गया है. मुरी ओपी के प्रभारी बबलू कुमार को नामकुम थाना में योगदान देने का आदेश दिया गया है. सुखदेवनगर थाना के एसआई विपुल कुमार ओझा को मुरी ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है. खादगढ़ा टीओपी प्रभारी सतीश वर्णवाल को सोनाहातू का थानेदार बनाया गया है.

मुकेश हेंब्रम को बेड़ो का नया थानेदार बनाया गया है

नामकुम थाना के एसआई आकाश भारद्वाज को खादगढ़ा टीओपी प्रभारी बनाया गया है. सोनाहातू थानेदार मुकेश कुमार हेंब्रम को बेड़ो का नया थानेदार बनाया गया है. पंडरा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर और बेड़ो थानेदार मनीष कुमार गुप्ता को भी पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित किया गया है. नामकुम थाना के एसआई शिव नारायण तिवारी को पंडरा ओपी का प्रभारी बनाया गया है. ईटकी थानेदार रजनी रंजन को सुखदेवनगर थाना में पदस्थाापित किया गया है. इसके अलावा तमाड़ थाना के एसआई अमित प्रशांत को ईटकी का नया थानेदार बनाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही