Search

 
 
 

CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला, जांच कमेटी का गठन

CBSE के OSM कॉन्ट्रैक्ट और कॉपी जांच में कथित गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्रालय के तेवर तल्ख हैं. खबरों के अनुसार मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं. आदेश के तहत कोएम्ट एडुटेक कंपनी को जारी किये गये टेंडर पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.
 

New Delhi : CBSE प्रकरण में एक अहम खबर आयी है. केंद्र सरकार ने सीबीएसई के OSM में गड़बड़ियों को लेकर कड़ा कदम उठाया है. सरकार ने CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है. इसके अलावा OSM में गड़बड़ियों की जांच के लिए एक सदस्यीय  कमेटी का गठन किये जाने की सूचना है. 

 

क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) की अध्यक्ष एस राधा चौहान को ओएसएम (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) टेंडर मामले की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.

 

सूत्रों के अनुलार पीएम मोदी NEET पेपर लीक और सीबीएसई OSM मामले पर नजर बनाए हुए हैं. पीएम के हस्तक्षेप के बाद दोनों अधिकारियों को हटाया गया है.   

 

 

 

एक खबर और है कि CBSE के OSM कॉन्ट्रैक्ट और कॉपी जांच में कथित गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्रालय के तेवर तल्ख हैं. खबरों के अनुसार मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं. आदेश के तहत कोएम्ट एडुटेक कंपनी को जारी किये गये टेंडर पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

 

 

सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्रालय की संसद की संसदीय कमेटी की बैठक में सीबीएसई चेयरमैन और स्कूल एजुकेशन सेकेट्री की जमकर फटकार लगाई  गयी थी.

 

 

कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सीबीएसई चेयरमैन से पूछा था कि कॉपियां जांचने की नयी प्रक्रिया लागू करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गयी.  पूछा कि क्या पूरी तैयारी के साथ इसे एक साल बाद लागू नहीं किया जा सकता था? कहा कि आप लोगों ने बच्चों के भविष्य को दांव पर लगा दिया?

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही