Search

झारखंड ट्रांसमिशन निगम के वरीय प्रबंधकों का तबादला

Ranchi :   झारखंड ट्रांसमिशन निगम के वरीय प्रबंधकों का तबादला किया गया है. निगम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वरीय प्रबंधक ट्रांसमिशन देवघर-2 को निगम मुख्यालय रांची में पदस्थापित किया गया है. वहीं ललमिटया के वरीय प्रबंधक राहुल कुमार को ट्रांसमिशन प्रमंडल रांची, ट्रांसमिशन प्रमंडल, रांची के अश्विनी कुमार को गुमला, गुमला ट्रांसमिशन प्रमंडल के गौरव कुमार सिंह को निगम मुख्यालय रांची, चतरा ट्रांसमिशन अनुमंडल के सुधीर कुमार को दुमका ग्रिड सबस्टेशन स्थानांतरित किया गया है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp